



ऋषिकेश/मुनिकीरेती (दिलीप शर्मा): 21 सितंबर थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच के पास 18 सितंबर को नदी में डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सोमवार को SDRF की डीप डाइविंग टीम ने पशुलोक बैराज के पास एक शव बरामद किया। शव को बैराज से बाहर निकालकर SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को नीम बीच के समीप एक युवक के नदी में डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद से ही SDRF, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार नदी क्षेत्र में सर्च एवं सुरक्षा अभियान चला रही थीं। इसी क्रम में सोमवार को SDRF की डीप डाइविंग टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान पशुलोक बैराज के पास टीम को एक शव दिखाई दिया। SDRF के जवानों ने पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया। परिजनों द्वारा शव की पहचान सौरभ शर्मा (20 वर्ष), पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी सिलमपुर दयालपुर, दिल्ली के रूप में की गई।
पुलिस द्वारा शव के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, नदी में डूबे अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान अभी भी जारी है।





