
ऋषिकेश, 12 जुलाई 2025 — रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, विरभद्र, ऋषिकेश के मेधावी छात्र वेदांश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते हुए Sri Lanka International Karate Championship में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और भारत को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 17 मई 2025 को श्रीलंका के कैंडी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए वेदांश जोशी को 10 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने वेदांश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि, “ऐसी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और यह दर्शाती हैं कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली और चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने वेदांश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिवार ने वेदांश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









