शराब माफियायों के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 44 ट्रेटा पैक बरामद

ऋषिकेश, 07 सितम्बर – पुलिस द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 44 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की गई है।
अभियान के तहत कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 06 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने थाना ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान परशुराम चौक से एक युवक को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नाम – सन्नी पुत्र स्व. होशियार सिंह
निवासी – परशुराम चौक, गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, थाना ऋषिकेश, जिला देहरादून
उम्र: 35 वर्ष
आरोपी के खिलाफ थाना ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 441/2025, धारा 60 Excise Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
- 44 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब
पुलिस टीम
- कॉन्स्टेबल 138 मोहकम सिंह
2. कॉन्स्टेबल 434 पुष्पेंद्र सिंह
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।









