उत्तराखंड

केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास शिवराज सिंह चौहान 06 मई को आई.डी.पी.एल. ग्राउंड ऋषिकेश में किसानों से करेंगे संवाद

देहरादून / ऋषिकेश, 05 मई :  शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, भारत सरकार मंगलवार को आई.डी.पी.एल. ग्राउंड ऋषिकेश में ग्राम्य विकास, उद्यान एवं कृषि विभाग के स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। ऋषिकेश आई.डी.पी.एल. ग्राउण्ड में मंगलवार, सांय 4.00 बजे से आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर जिला प्रशासन की पूरी टीम तत्परता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को ऋषिकेश पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाए। ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, नाबार्ड एवं अन्य रेखीय विभाग अपने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार लोकल उत्पादों के स्टाल लगाए।

निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. योगेश मेहरा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, सहायक निदेशक कृषि वी.पी. मौर्य, सी.एच.ओ. आशीष प्रजापति सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बताते चले कि केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सायं 4.00 बजे आईडीपीएल ग्राउण्ड ऋषिकेश पहुचेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही समूह की महिलाओं, प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगे और किसानों से संबंधित गतिविधियों को लेकर कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। आपको बता दें, आज देहरादून पहुँच चुके हैं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

Related Articles

Back to top button