
टिहरी / मुनी की रेती : नगर पालिका परिषद मुनी की रेती ढलवाला से नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलम विजल्वाण के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के पश्चात न.पा.प. मुनी की रेती ढालवाला वार्ड नंबर 1 से पुनः सभाषद पद पर विजयी हुई भाजपा प्रत्याशी मीनू गोदियाल ने सभाषद पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली एवं अपनी क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया की वह पूर्व की भांति इस बार भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी एवं सुख – दुख में अपने क्षेत्र के जनता के साथ है क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद एवं प्यार मिलने पर उन्होंने वार्ड नं 01 की जनता का आभार जताया, सबको धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे विश्वास है कि भविष्य मे भी आप लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिलता रहेगा।









