Blog

ऋषिकेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा विशाल पेड़, SDRF की तत्परता से यातायात बहाल

 

मुनिकीरेती (ऋषिकेश),  मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे के सामने बुधवार दोपहर लगभग 3:40 बजे एक बड़ा वृक्ष अचानक मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर गिर गया। इस घटना से राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पटवारी निधि थपलियाल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

पटवारी तपोवन चौकी निधि थपलियाल की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टला समय रहते निधि थपलियाल ने मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों को अपने स्तर से तुरंत हटवाया एवं आने जाने वाले लोगों को रोक दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया पटवारी निधि थपलियाल द्वारा लगभग 1:00 पर 52 मिनट पर पेड़ गिरने की संभावित खतरे को भाँपते हुए एसडीम नरेंद्र नगर को फोन पर सूचना दी गई, जब तक एसडीम नरेंद्र नगर कुछ कर पाते पेड़ सड़क पर गिर गया तत्काल निधि थपलियाल ने एसडीआरएफ को मौके पर बुला लिया एसडीआरएफ की तत्परता से पेड़ को काटकर मुख्य मार्ग से हटाया गया तदुपरांत यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ

 

SDRF टीम ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ न. पा. प. मुनिकीरेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची वहीं SDRF ढालवाला की टीम अपने आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ अविलम्ब घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर राहत कार्य शुरू किया। गिरे हुए पेड़ को काटने और हटाने के लिए SDRF ने अपनी मशीनरी के साथ-साथ जेसीबी की भी मदद ली।

त्वरित कार्रवाई से खुला मार्ग

SDRF टीम के कुशल और त्वरित प्रयासों से थोड़े ही समय में पेड़ को पूरी तरह से हटाकर राजमार्ग को साफ कर दिया गया। इसके बाद यातायात को पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

राहगीरों ने जताई राहत

अचानक हुई इस घटना से जहाँ लोगों को कुछ समय तक परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं SDRF की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने SDRF के कार्य की सराहना करने के साथ ही सभी ने पटवारी निधि थपलियाल एवं पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण को धन्यवाद दिया।

इस प्रकार SDRF ढालवाला टीम ने अपनी तत्परता और दक्षता से एक बार फिर साबित किया कि आपदा की हर स्थिति में वे जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए सदैव तत्पर हैं।

Related Articles

Back to top button