उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार — ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) 07 नवम्बर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने शुक्रवार को बाईपास रोड गुमानीवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरजन कैन्तुरा पुत्र दिवान सिंह कैन्तुरा निवासी ग्राम बासकाटल पट्टी दोगी थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल (हाल कर्मचारी होटल ग्रीन चिल्ली, ऋषिकेश) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध मामला संख्या 504/2025, धारा 60(1) एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम:

1. हे0का0 337 राकेश पंवार

2. का0 568 अनुयाग तोमर

Related Articles

Back to top button