Blog

हरिद्वार मार्ग पर इंटरलॉक सड़क निर्माण का शिलान्यास, वायु प्रदूषण रोकथाम की दिशा में नगर निगम की पहल

NCAP मद से जयराम आश्रम से बीएन गंगा अस्पताल तक क्षतिग्रस्त मार्ग का होगा निर्माण, महापौर शंभू पासवान ने किया शिलान्यास

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): मंगलवार को नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) मद से स्वीकृत हरिद्वार मार्ग पर जयराम आश्रम से बीएन गंगा अस्पताल तक क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर शंभू पासवान ने किया। यह निर्माण कार्य इंटरलॉक टाइल्स के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे सड़क किनारे उड़ने वाली धूल और मिट्टी पर नियंत्रण कर वायु प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे NCAP मद से इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और आमजन को प्रदूषण से राहत प्रदान करना है।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि शहर का समग्र विकास हो सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार संगर, सुजीत यादव, अरविंद राजभर, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता एवं विपुल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button