लुधियाना पंजाब से पौड़ी श्रीनगर पहुंची नाबालिक बालिका को श्रीनगर पुलिस ने सकुशल उसके पिता व पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया

पौड़ी / श्रीनगर, 10 मई : महिला थाना श्रीनगर को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग लड़की श्रीनगर क्षेत्र में अकेले घूम रही है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को ढूंढकर महिला थाना श्रीनगर में लाया गया। उक्त नाबालिक बालिका से जानकारी करने पर नाबालिक बालिका ने अपना नाम और उम्र (10 वर्ष ) निवासी लुधियाना पंजाब बताया। बालिका से उसके परिजनों के मोबाइल नंबर की जानकारी की गई जिसके पश्चात उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उनकी नाबालिक पुत्री दिनांक 30.04.2025 से अपने घर राज कालोनी प्रेमनगर लुधियाना पंजाब से गायब है, जिसकी गुमशुदगी की सूचना उनके द्वारा थाना फोकल प्वाइंट लुधियाना पंजाब में दी गई थी, श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना फोकल प्वाइंट लुधियाना पंजाब से सम्पर्क कर बालिका के बारे में अवगत कराया गया और नाबालिग बालिका के सकुशल श्रीनगर में होने की सूचना दी गई साथ ही उन्हें श्रीनगर आने हेतु कहा गया। जिस पर दिनांक 11.05.2025 को नाबालिक बालिका के पिता दीनानाथ व पंजाब पुलिस के ASI राजेन्द्र सिंह उनकी टीम महिला थाना श्रीनगर पहुंचे जिसके पश्चात आवश्यक कार्यावाही करने के पश्चात नाबालिग बालिका को सकुशल उसके पिता व पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।









