फरार वारंटी तिलक राज गिरफ्तार, ऋषिकेश पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
धारा 138 एनआई एक्ट के दो मामलों में लंबे समय से चल रहा था फरार, पुलिस टीम ने घर से दबोचा

ऋषिकेश,17 मई(दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट के दो मामलों में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वाद संख्या 1160/2024 एवं 0810/24, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए गठित पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में 16 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त तिलक राज पुत्र किशन लाल निवासी गली नंबर-03, बीस बीघा बापूग्राम, वीरभद्र, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की उम्र 50 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक विवेक राठी
- कांस्टेबल प्रदीप कुमार
- कांस्टेबल सुनील कुमार










