Blogशिष्टाचार भेंट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

नई दिल्ली/ऋषिकेश, 23 सितंबर : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही रुद्राक्ष की माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों समेत पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button