GamesUttarakhand

राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति वॉलीबॉल प्रतियोगिता अब 9 और 10 अक्टूबर को

मुनिकीरेती के श्री पूर्णानंद स्टेडियम में होगा आयोजन, संशोधित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों व टीमों को पहुंचने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 03 अक्टूबर(दिलीप शर्मा): राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की तिथियों में संशोधन किया गया है। जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर की ओर से खेल निदेशालय, उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अब 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर को श्री पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती में किया जाना था। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब प्रतियोगिता दो दिन बाद आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में राज्यभर से अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुष खिलाड़ी एवं टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन को लेकर खेल विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

जिला खेल कार्यालय ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, टीमों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से संशोधित तिथियों के अनुसार निर्धारित समय पर मुनिकीरेती पहुंचकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं एवं दिशा-निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

जिला खेल कार्यालय ने सभी संबंधित पक्षों से संशोधित कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए उसी के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button