
ऋषिकेश, 13 जुलाई 2025 — इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट के तत्वावधान में आज सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में एक निशुल्क स्किन हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। डॉ. रश्मि जिंदल और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में 121 मरीजों की त्वचा संबंधी जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, अस्पताल के सीएमएस उत्तम खारोला, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
यह स्वास्थ्य शिविर जनजागरूकता और त्वचा रोगों की समय रहते पहचान व उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।










