ऋषिकेश, 06 अप्रैल : रायवाला थानान्तर्गत देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग पर छिद्दरवाला के समीप सड़क हादसे में स्कूटी सवार (UK07 DJ1887) दो लोगों की मौत हो गई। मृतक पिता पुत्र बताए जा रहे हैं। सूचना पर थाना रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बी.एल. भारती ने बताया कि रविवार को एक ट्रक, एक स्कार्पियो और स्कूटी तीनों देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रहे रहे थे। छिद्दरवाला में पेट्रोल पंप के समीप स्कार्पियो ने स्कूटी को तेज टक्कर मारी, जिसमें स्कूटी पलट गई। स्कार्पियो चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए मौके से भाग निकला। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक (UK 17 C A 4511) ने सड़क पर पलटी स्कूटी को रौंद डाला। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया मृतकों की शिनाख्त समीर 18 वर्ष और नहीम 54 वर्ष, निवासी निरंजन पुर देहरादून के रूप में हुई है। दोनों पिता पुत्र हैं। स्क्रोपियो के बारे पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
NEET परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
June 20, 2026
प्रतीत नगर में विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत, विकास कार्यों के लिए 32 लाख रुपये की घोषणा
June 20, 2026
Check Also
Close








